शिमला .जिले में सड़क हादसे थम नही रहे है। आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की मोटो रही है ।ताजा मामले में चौपाल में एक कार के खाई में गिर जाने से 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गये है। मरने वालों में दादा पोती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर शिमला के चौेपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहा इलाके में एक कार एचपी 09बी-2224 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में एक परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे में दादा व उनकी तीन साल की पोती की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। यह दुर्घटना गुरूवार दोपहर बाद मेहा-धांडी सड़क पर ग्राम पंचायत धार तरपुणु में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में 55 वर्षीय ओम प्रकाश और उनकी तीन वर्षीय पोती अदिती शामिल हैं। जबकि अजय (35) पुत्र ओम प्रकाश और रीता (30) पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और इन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसे का शिकार हुआ परिवार ठियोग तहसील के चनैर इलाके का निवासी है।
डीएसपी ठियोग सिद्वार्थ शर्मा ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प