शिमला:- शिमला के ठियोग में आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत नाहुल थाना देहा (ठियोग) के राजिंदर सिंह तुलसी राम बीपीओ बालेहा पीओ टियाली तहसील ठियोग ने वीरवार को ग्राम पंचायत बलग के कोट गांव में कार्यरत रीना आंगनबाड़ी को डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया है।
रीना पत्नी बरिया राम गांव सांधल डाकखाना तहसील ठियोग जिला शिमला की रहने वाली थी। महिला का पति चंडीगढ़ में टैक्सी चालक है। पुलिस मौके पर पहुँच गई है व आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।