September 7, 2024

हिमाचल प्रदेश मौसम फिर बदलेगा करवट, तेज़ हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।दिन के तापमान में बढ़ोतरी। 9 फरबरी से फिर पश्चमी विक्षोभ होगा सक्रिय।

Featured Video Play Icon

 

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है।प्रदेश में 9 फरबरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा।इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है ।वहीं आज राजधानी शिमला में सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले।शिमला में सुबह रुक रुक वर्षा होती रही दोपहर बाद बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सोमवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है।गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है।वहीं दिन के तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फल की बर्फबारी दर्ज की गई है। वही मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सोमवार के लिए तेज हवाओं का एलईडी जारी किया गया था। आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा फिर उसके बाद नो फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। उन्होंने कहा कि 9 और 10 फरवरी को ज्यादा प्रभारी की संभावना नहीं है अभी विभाग द्वारा कोई इसके लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है। डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वही न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं।वहीं 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

 

About Author