शिमला हिमाचल से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने आईजीएमसी में लंगर चलाने वाली संस्था नोफल संस्था की तारीफ की है। वह मंगलवार को आईजीएमसी में नोफल संस्था के लंगर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शिमला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी नोफल संस्था द्वारा सहयोग किया गया है। ऐसी महिलाएं जो सिलाई का काम जानती थी, लेकिन मशीन के लिए पैसे नहीं थे, ऐसी महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई। रिज मैदान पर स्थित घोड़ा संचालक लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हो गए थे। घोड़ों के लिए चारे तक के पैसे इनके पास नहीं थे। ऐसे में संस्था ने 17 घोड़ा मालिकों सहित उनके परिवार को गोद ले लिया। खाने से लेकर कपड़े तक का जिम्मा उठाया। घोड़ो के लिए चारे की व्यवस्था भी की। इसके अलावा अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों को मकान बनाने में मदद कर रहे हैं।

More Stories
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की