शिमला। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की 1 अगस्त से 13 अगस्त तक की छुट्टियों पर रोक लगा दी है यह फैसला विधानसभा के मानसून सत्र के चलते लिया गया है
दस अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं । विभागीय आदेशों में अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है । सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना में
होगा । विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए । अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए । कहा गया है कि विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह 8:30 बजे ऑफिस में होना चाहिए । रात को आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहने होगा ।
जिन की छुट्टियां रद्द हुई है उनमें अतिरिक्त निदेशक प्रशासन , कालेज स्कूल उच्च शिक्षा , संयुक्त निदेशक कालेज , संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट , सह निदेशक , उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक , सभी सरकारी कालेजों के प्रिंसिपल , कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्ररेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन , प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक , प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं । इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी ।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प