चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली नामक स्थान पर
देर शाम करीबन 7 बजे एक स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय रितु पत्नी संजय निवासी बरौर के रूप में हुए है। जबकि, स्कूटी में सवार दूसरी महिला 28 वर्षीय प्रीति पत्नी कर्ण लापता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम नवीन तनवर के नेतृत्व में देर रात तक लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, अग्निशमन जवानों और ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाए रखा। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि चंबा साहो मार्ग पर मचछराली के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हुई है।जबकि दूसरी महिला को तलाशने के लिए खड्ड में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20,000 की फौरी राहत प्रदान की गई है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।