,
शिमला।,,,राजधानी शिमला में बुधवार को डीवाईएफआई ने शहीद भगत सिंह को श्रधांजलि अर्पित की। इस दौरान डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओ ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर भगत सिंह को श्रधांजलि अर्पित की ओर उनके बताये रास्तो पर चलने की शपथ ली।
डीवाईएफआई के जिला सचिव अमित ठाकुर ने बताया की आज के ही दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़े थे तब से ही 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है ओर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने कहा था पढ़ाई के साथ हमे अपने हक के लिए भी लड़ना है। आज के युवा वर्ग को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी बेहतर समाज की परिकल्पना की जा सकती है।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब