शिमला।,,,देवभूमि सवर्ण संगठन की अन्न त्याग तिरंगा यात्रा आज शिमला पहुंची। संगठन ने चौड़ा मैदान में सवर्ण आयोग के एक्ट को विधान सभा से पारित करने को लेकर आवाज बुलंद की। सवर्ण संगठन ने सरकार से मांग की है कि उनके साथ समाज में भेदभाव हो रहा है। वर्तमान सरकार अगर सवर्ण समाज के लोगों की मांगे नही मानती है तो यहीं पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
,देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी से कुल्लू से शुरू हुई यात्रा शिमला पहुंची हैं। संगठन मांग करता है कि स्वर्ण आयोग एक्ट को विधान सभा से पारित किया जाए, भर्तियों में सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि EWS में प्रदेश सरकार संशोधन करें। पिछली सरकार ने इसमें कुछ संशोधन कर लॉलीपॉप
देने की कोशिश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने के लिए भांग की खेती को आयुर्वेदिक दृष्टि से कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग आता है लेकिन किसानों के लिए कोई। लाभ सरकारों की तरफ से नही दिया जाता है। सरकार उनकी। मांगो को हल्के में लेती है तो वे यहीं बाबा साहब की प्रतिमा के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक