शिमला जिला शिमला के रामपुर निर्वाचन क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से निजी वाहन में ईवीएम ले जा रही पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया गया है। ये पोलिंग पार्टी दत्तनगर में तैनात थी। रामपुर के एसडीएम व डीएसपी ने शिकायत मिलने पर ये एक्शन लिया है। शिकायत आयी थी कि एक निजी गाड़ी में ईवीएम ले जाई जा रही है। जांच के बाद एसडीएम ने पाया कि पोलिंग पार्टी गैर कानूनी तरीके से ईवीएम ले जाने के लिए निजी वाहन का प्रयोग कर रही थी।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद