शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर का चयन किए जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए नरवीर सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश पुलिस नई ऊंचाईयों को छू सके।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित होने पर ए.एस.पी. राठौर को दी बधाई


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला