शिमला। शिमला शहर मे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जर्जर हो चुकी पुरानी दुकानो को रैनोवेट कर नए फैबरीकेटिड स्ट्रक्चर मे तैयार की गई है। जिससे पुरानी दुकानो मे किसी दुर्घटना के खतरे से बचाव के साथ ही बाजार को नया रूप दिया जा रहा है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस योजना के तहत शहर की 467 पुरानी दुकानो को रैनोवेट किया जाएगा जिसमे से 187 की प्रक्रिया शुरु हो गई है और 61 दुकाने बन गई है और दुकानदारो को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि शिमला शहर मे स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे है और इन कार्यो को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के शुरुआती दो सालो मे काम धीमे हुए जिस कारण अब हर क्षेत्र मे कार्यो को तेजी से पूरे किए जाने की कोशिश की जा रही है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त