October 26, 2026

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारी हितेषी, वेतन विसंगतियां कांग्रेस सरकार की देन,,, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

 शिमला,,,हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर द्वारा छठे वेतनमान को पंजाब की तर्ज पर प्रदेश में लागू करने ओर कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को मानने पर अभार व्यक्त किया।
,महासंघ के जिला शिमला अध्यक्ष गोपाल झिल्टा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार द्वारा अश्वनी ठाकुर को मान्यता के बाद JCC की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सार्थक वार्ता के माध्यम से समाधान हुआ है ओर हो रहा है जिसमें पंजाब के छठे वेतनमान की सिफारिशों को लागू करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वेतन से सम्बन्धित कुछ विसंगतियां अभी भी रह गयी है जो पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। उसमें 4-9-14 , पे बैंड व ग्रेड पे तथा दो वर्ष के राईडर को समाप्त करने की है। इस विसंगती को समाप्त करने के लिये महासंघ ने सरकार द्वारा नये वेतनमान की अधिसूचना जारी करने के तुरन्त बाद ज्ञापन सौंप कर इसे सुलझाने की बात कही है।

About Author