शिमला।प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी की सड़क सुबह टूट गयी है। अब अस्पताल के एमआरआई, न्यू बिल्डिंग ,फ्लू ओपीडी को जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
यहाँ परिसर में पार्क दर्जनों गाड़िया फस गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लक्कड बाजार से आईजीएमसी जाने वाले मार्ग से अस्पताल के लिए एक लिंक मार्ग गया है जहाँ से फ्लू ओपीडी,कोविड वार्ड,एनआरआई एक्सरे ब्लड बैंक के लिए मार्ग जाता है लेकन रविवार सुबह सड़क अचानक गिरने लगी
ओर सड़क के नीचे का मलवा नीचे गिर गया। यहाँ पर पार्किंग का काम चला हुआ है जिसके कारण खुदाई का काम भी चला हुआ है। खुदाई अधिक होने से सड़क कमजोर पड़ गई और सुबह अचानक बहुत सारा मालवा नीचे गिर गया। जहाँ मलवा गिरा वहाँ जेसीवी मशीन लगी हुई थी अभी तक कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क के टूट जाने से ब्लड बैंक,कोविड वार्ड के बाहर पार्क कई गाड़िया फस गयी है।। अब जब सड़क ठीक होगी तभी ये गाड़िया निकल पाएगी।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद