शिमला: हिमाचल प्रदेश के पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के एक आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को शिमला पोस्ट ऑफिस यूनियन ने जीपीओ माल रोड पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से अपना आदेश वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान शिमला यूनियन के महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान ने कहा कि अब केंद्र सरकार के पोस्ट ऑफिस यूनियनों के चुनावों में दखल देकर अपनी मर्जी चला रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय डाक विभाग दिल्ली ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक यूनियनों में चुने जाने वाले पदाधिकारियों के चयन में डाक विभाग के अधिकारियों का दखल रहेगा। उन्होंने कहा कि यूनियन के चुनाव कर्मचारियों के होते हैं, ऐसे में कार्यकारिणी चुनने के दौरान न तो सरकार और न ही डाक विभाग के किसी अधिकारी का दखल होना चाहिए। उन्होंने कहा इस तरह का आदेश लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस आदेश से सरकार और आला अधिकारी अनपे चहेतों को यूनियन का पदाधिकारी बना सकती हैं। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार डाक विभाग से जल्द से जल्द अपने इस फरमान को वापस लेने का आदेश जारी करें, नहीं तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी