गेयटी थियेटर में लगी महात्मा गांधी की चित्रकला प्रदर्शनी शिमला में 10 यात्राओं की 12 चित्र किये प्रदर्शित।

Featured Video Play Icon
शिमला। ऐतिहासिक गेयटी के कांफ्रेंस हाल में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की ओर से शनिवार को राष्ट्र पिता  महात्मा गांधी की जयंती पर एक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी का उद्घाटन  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जन्म गुजरात के पोरबंदर से लेकर शहीदी दिवस तक कि 93 फोटोग्राफ लगाए गए है।
प्रदर्शनी में  महात्मा गांधी के विभन्न सभी पहलुओं को दर्शाया गया है।  महात्मा गांधी ने शिमला में 10 यात्राएं की है जिसमे से 12 फ़ोटो प्रदर्शनी में  लगाये गए है । इन सभी चित्र से महात्मा गांधी के बाल्यकाल से शहीदी दिवस तक जीती जागती ताबीर लोगो को आकर्षित कर रही है।
प्रदर्शनी में स्कूली छात्र के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गांधी के जीवन से प्रेरणा ली।
इस संबंध में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की शिमला से पुराना नाता रहा है महात्मा गांधी की यादे शिमला से जुड़ी है। इसी यादों को ताजा करने के लिए यह प्रदर्शनी लगाई है जिससे उनके विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को लेकर आने वाले समय मे बेहतर कार्य किया जाएगा।
गोरतलब है कि  2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है।  महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इसी कड़ी में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर भाषा कला संस्कृति विभाग द्वारा   महात्मा गांधी जयंती फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

About Author