भावानगर। जिला किन्नौर के भावानगर में एक दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी सतलुज में डूब गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक मारूति कार नंबर-एचपीयू 26के5000 भावानगर के पास अचानक सतुलज में गिर गई। दुर्घटना के वक्त कार में दो लोग मौजूद थे।
तहसीलदार निचार के अनुसार कार सतलुज में गिरते ही कार में सवार लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए लेकिन तेज रफ्तार सतलुज में फिलहाल पति-पत्नी को कोई सुराग नही लग सका है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। कार का भी अभी तक कोई पता नही चल पाया है सीआईएसएफ सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पति-पत्नी और कार को ढूंढने के प्रयास जारी है।
कार में सवार लोगों की पहचान पदम सिंह पुत्र कालीचरण और उनकी पत्नी योगिता देवी के रूप में हुई है। ये किन्नौर के सुंगरा गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों को ढूंढने के लिए पुलिस बल व स्थानीय लोग सतलुज में लगातार तलाश कर रहे हैं।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी