शिमला :प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भी स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया गया अस्पताल परिसर में तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली इस अवसर पर अस्पताल परिसर में काम कर रहे लोक कल्याण समिति समिति व सुरक्षाकर्मियों की ओर से आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर जनक राज के 42 वें जन्म दिवस के अवसर पर जहाँ सुबह मरीजों को खाना बांटा गया वही उन्हें कंबल व फल एमएस डॉ जनक राज के नेतृत्व में बांटा गया।

गोरतलब है कि आईजीएमसी में लोक कल्याण समिति अस्पताल में 14 सालों से निशुल्क सेवा मरीजो को दे रही है ।मरीजों को स्ट्रेचर ,व्हील चेयर , रात को सोने के लिए बिस्तरे इत्यादि तो मरीजो को निशुल्क उपलब्ध करवाती है वही गम्भीर मरीजो को अस्पताल लाने व उन्हें घर तक निशुल्क छोड़ती है।
समिति के समन्वयक राजेश सरस्वती ने बताया कि वह अस्पताल में मरीजो को हरसंभव सहायता निशुल्क देने का प्रयास करते है जिससे किसी भी मरीज को परेशानी ना हो


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी