शिमला:स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल पुलिस का गौरव बढ़ा है इस बार 8 पुलिस मैडल हिमाचल को मिलेंगे।। प्रदेश के एडीजी होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सतिंदर पाल सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वही सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन, हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर छोटाराम और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंदर कुमार को पुलिस पदक दिया जाएगा।

अग्निशमन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को राष्ट्रपति का फायर सर्विस मेडल जबकि स्टेशन फायर अफसर हेमराज गौतम को फायर सर्विस मेडल मिलेगा। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर दीपक ग्रैक और नरेश कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।कांगड़ा के संतोष को आईटीबीपी में पुलिस मेडल जिला कुल्लू के बबेली स्थित आईटीबीपी की द्वितीय वाहिनी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भी पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित गांव कुरल निवासी संतोष को यह मेडल उनकी बेहतर सेवा भाव, तत्परता, काम के प्रति समर्पण के लिए दिया जा रहा है।


More Stories
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र