राज्य प्रदूषण बोर्ड ने चलाया स्वछता अभियान
शिमला।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण बोर्ड ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय शिमला और क्षेत्रीय प्रयोगशाला शिमला के माध्यम से हीलिंग हिमालय, शूलिनी विश्वविद्यालय, होमगार्ड, एसजेपीएनएल, एमसी स्लॉटर हाउस, मेसर्स एलिफेंट एनर्जी, ओबेरॉय ग्रुप (सेसिल एंड वाइल्ड फ्लावर हॉल), होटल रेडिसन जैस ग्रुप, होटलियर एसोसिएशन, बीडीओ मशोबरा और एमसी शिमला के 250 स्वयंसेवकों के सहयोग से शिमला के अश्विनी प्रदूषित नदी खंड के जलग्रहण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान तीन स्थानों पर आयोजित किए गए थे। इसमें लिफ्ट नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग टूटीकंडी से पंथाघाटी तक अाैर अश्विनी खड्ड में चलाया गया। अभियान के शुरुआत में सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने लगभग 3.5 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट काॅबरमेयर में लिफ्ट नाला, स्लॉटर हाउस एमसी शिमला में लिफ्ट नाला, टूटीकंडी से पंथाघाटी तक एनएच -5 पर चलाए गए सफाई अभियान और अश्विनी खड्ड से एकत्र किया गया। एकत्र किए गए कचरे को निपटान के लिए भरयाल ऊर्जा संयंत्र में भेज दिया गया।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी