शिमला : जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है । पुलिस के सख्ती के बाद भी नशा तस्कर सक्रिय है और नए ,नए रास्ते से तस्करी कर रहे है।
ताजा मामले में पुलिस ने सुन्नी तहसील के देविधार में 2 युवकों से 496 ग्राम अफीम यानी लगभग आधा किलो अफीम पकड़ी है पुलिस को शक है कि ये कहि बेचने जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सुन्नी पुलिस जब एसआईयू की टीम के साथ गस्त पर थी तभी 2 युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस को शक होने पर जब पुलिस ने 2 युवक जिनके नाम संजीव कुमार 30 व भुवनेश्वर पंवर दोनों अर्की के रहने वाले है की तलाशी ली तो उनके बैग से पुलिस को अफीम मिली ।पुलिस ने जब उसका वजन किया तो वह 496 ग्राम थी।।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी