शिमला, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 17 जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत इन नियुक्तियों की घोषणा की। ये सभी पदाधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
जारी सूची के अनुसार, चंबा में प्रो. प्रदीप कुमार वैद्य को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। नूरपुर में मालविका पठानिया, कांगड़ा में चंद्रभूषण नाग, पालमपुर में तनु भारती और हमीरपुर में अजमेर ठाकुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह ऊना में कुलदीप सिंह दयाल, बिलासपुर में पुरुषोत्तम शर्मा, देहरा में देवराज शर्मा, सुंदरनगर में किशोर कुमार ठाकुर और मंडी में पाल वर्मा को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।
कुल्लू में चमन कपूर, लाहौल-स्पीति में एलनन बौद्ध, किन्नौर में मोहन नेगी, महासू में बलदेव रांटा, शिमला में नरेश चौहान, सोलन में सुरेंद्र ठाकुर और सिरमौर में मदन शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर संबंधित प्रकोष्ठों के साथ समन्वय बनाए रखने, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जिला स्तर पर कार्यों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में प्रत्येक पदाधिकारी के साथ उनके मौजूदा प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठ का दायित्व भी उल्लेखित किया गया है।
भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए इन पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 17 जिलों के लिए समन्वयकों के नाम शामिल हैं।
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी


More Stories
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल
छुआछूत से मुक्त होकर समरस समाज की ओर बढ़ रहा हिंदू समाज: संघ के 100 वर्ष और पंच परिवर्तन पर जोर