शिमला, । राजधानी शिमला में बढ़ती ठंड के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सोमवार सुबह पुराना बस स्टैंड के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान राजेन्द्र सिंह (37) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नजदीक डीएवी प्राथमिक पाठशाला, मिडिल बाजार, शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत ठंड या हार्ट अटैक से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी