शिमला। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था “नोफल एक उम्मीद” को हाल ही में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सम्मानित किया। संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे मानवीय कार्यों की प्रशंसा राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने भी की है।
वहीं नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि
संस्था सभी धर्मों की निर्धन युवतियों के विवाह, गरीब बच्चों की शिक्षा, तथा आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। इसके अलावा संस्था ने कंडा जेल में बंद कैदियों के लिए भोजन की उचित सुविधा उपलब्ध कराकर एक अनोखी मिसाल पेश की है।
संस्था के संस्थापक और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा, असहाय या निराश न रहे।


More Stories
शिमला में पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का विमोचन, संघ के चार प्रचारकों के जीवन पर आधारित है पुस्तक
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण