चंबा.जिला चंबा के सलूणी उपमंडल मे सलूणी-टिकरू सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे आली के समीप हुआ जब एक टैक्सी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान विशाल कुमार (पुत्र चमारू राम, निवासी गांव बंजाल, डाकघर टिकरू) और निशा कुमारी (पत्नी अमर सिंह, निवासी गांव खलोडी, डाकघर टिकरू) के रूप में हुई है।
हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में परिक्षित (पुत्र अमर सिंह) को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य घायल अरुण कुमार (पुत्र अमर सिंह) को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए किहार अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये (कुल 50,000 रुपये) की फौरी राहत राशि प्रदान की है।एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी