शिमला:राज्य सरकार ने अनिल खाची को मुख्य सचिव के पद से हटाकर उनको हिमाचल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर तैनात। किया गया है।
1986 बैच के आईएएस अनिल खाची को जयराम सरकार ने
दिसंबर 2019 में मुख्य सचिव नियुक्त किया था। अनिल खाची ईमानदार और काबिल अधिकारी माने जाते हैं। सरकार ने अब उनको मुख्य निर्वाचन आयुक्त लगाया है।
इसके साथ ही 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव लगाया गया है। राम सुभाग सिंह अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। दोनों की नियुक्ति को लेकर इसको अधिसूचना जारी कर दी गई है।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी